Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 31;

पत्रकार नियुक्ति पत्र लेकर या कांटेक्ट, कमीशन, टारगेट पर काम करना चाहता है*

*पत्रकार नियुक्ति पत्र लेकर या कांटेक्ट, कमीशन, टारगेट पर काम करना चाहता है*

प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रिपोर्ट

आपको जानकारी होगी कि मध्यप्रदेश के राज्यपाल महोदय ने श्री राधावल्लभ शारदा अध्यक्ष असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स को मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद में सदस्य मनोनीत किया है। मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल है जो कि श्रम मंत्री हैं।
श्री शारदा ने बताया है कि नये श्रम कानून के अनुसार प्रत्येक कर्मचारी बह पत्रकार हो या गैर पत्रकार उसे मीडिया संस्थानों के द्वारा नियुक्त पत्र दिया जाना आवश्यक किया गया है।
श्री शारदा ने आप सभी से इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग की आवश्यकता जताई है।
उन्हें उम्मीद है कि आप अपने महत्वपूर्ण सुझाव से अवगत करायेंगे।
श्री शारदा ने आप सभी से अनुरोध किया है कि जो संगठन आपके लिए खड़ा है उससे जुड़े उसकी सदस्यता ग्रहण करें।
श्री शारदा पूरे प्रदेश में एक मात्र पत्रकार हैं जिन्हें महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश श्रम सलाहकार परिषद में सदस्य नियुक्त किया गया है कारण साफ है कि श्री शारदा हमेशा पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों के हित में काम करते आए हैं।
श्री शारदा ने कहा है कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए उन्होंने वर्ष 2013 में पूरे प्रदेश में पत्रकारों से बातचीत की इसी क्रम में जब श्री शारदा इंदौर के प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता की बात की तो उनसे शुल्क जमा कराई और यह भी कहा कि पत्रकारों को गिफ्ट देना होगा।
श्री शारदा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि पत्रकारों के हित में बात करने के लिए प्रेस क्लब को शुल्क देनी पड़ी।
अब पत्रकारों को ही तय करना है कि बंधुआ मजदूर की तरह, कांटेक्ट, कमीशन या टारगेट पर काम करना है या अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए श्रम कानून की पहली शर्त नियुक्ति पत्र लेकर काम करना है।
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स आपके हक के लिए समर्पित भाव से काम कर रहा है।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …