Breaking News

मंडला जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला

मंडला से दीप्ति कौर की रपट

मंडला जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
मंडला के अंजनिया चौकी क्षेत्र के ग्राम कारियागांव में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने वारदात को छिपाने के लिए शव को टुकड़ों में काटकर टैंक में छिपा दिया
इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस ने टैंक से शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं और पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है
बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है।

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …