Breaking News

साइबर ठगी का भंडाफोड़ पुलिस की सतर्कता से पकड़ाये,ठग

साइबर ठगी का भंडाफोड़
पुलिस की सतर्कता से पकड़ाये,ठग

नरसिंहपुर –  पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन फेस’ के तहत एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो आपकी पहचान की चोरी कर मौत का जाल बुन रहा था। 1-2 नहीं, बल्कि 1200 से ज्यादा फर्जी सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराध का एक पूरा साम्राज्य खड़ा किया गया था। आखिर कैसे हुआ यह बड़ा खुलासा और कैसे ये शातिर ठग आपके दस्तावेजों का कर रहे थे इस्तेमाल?

VO 1: ये चेहरे जो आप अपनी स्क्रीन पर देख रहे हैं, ये कोई साधारण अपराधी नहीं बल्कि डिजिटल दुनिया के वो शातिर शिकारी हैं, जो साल 2020 से आपकी नाक के नीचे फर्जी सिम का काला कारोबार चला रहे थे। नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में खड़े संदीप सिंह पटेल, विनय सिलावट और संदीप कटारे ने मिलकर जिले में साइबर ठगी का एक खतरनाक नेटवर्क तैयार कर रखा था।

VO 2: जांच में जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं।
संदीप सिंह पटेल: इसने अकेले 777 फर्जी सिम एक्टिव कराईं।
विनय सिलावट: इसके खाते में 327 फर्जी सिम दर्ज मिलीं।
संदीप कटारे: इसने 128 फर्जी सिम का जाल बिछाया।
कुल मिलाकर 1232 सिम के जरिए ये आरोपी साइबर फ्रॉड की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

VO 3: इनके काम करने का तरीका इतना शातिर था कि आम आदमी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। ये आरोपी ग्राहकों से केवाईसी (KYC) के लिए आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेते थे। लेकिन खेल तब होता था जब फोटो वेरिफिकेशन की बारी आती थी। दस्तावेज आम जनता के होते थे और चेहरे का वेरिफिकेशन ये खुद अपना करते थे। इसी ‘फेस वेरिफिकेशन’ की तकनीक का फायदा उठाकर इन्होंने हजारों सिम चालू कर दीं।

VO 4: पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पुलिस की यह अपील आपके लिए एक बड़ी चेतावनी है। अगर आप भी कहीं अपना दस्तावेज देते हैं, तो सुनिश्चित करें कि उसका सही इस्तेमाल हो रहा है। वरना आपकी एक सिम, आपको कानून के शिकंजे में फंसा सकती है।

संदीप भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइन आउट _ तो सावधान रहिए और अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखिए। नरसिंहपुर पुलिस की इस मुस्तैदी ने साफ कर दिया है कि अब साइबर ठगों की खैर नहीं। खबरों का सिलसिला जारी है

About Mahadand News

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …