Breaking News

भविष्य से भेट कार्यक्रम

भविष्य से भेंट कार्यक्रम
अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को दिया प्रेरणादायक मार्गदर्शन

दीप्ति कौर की रिपोर्ट मंडला
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में आयोजित “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री सिंह ने छात्राओं से उनके लक्ष्य, रुचियों एवं करियर से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है।
उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित होकर ही समाज और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने अपर कलेक्टर श्री सिंह का स्वागत किया तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने प्रश्न भी पूछे। यह संवाद सत्र छात्राओं के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक साबित हुआ।इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री अखिलेश नेटी भी मौजूद थे।

अधिकारियों ने भी दिया मार्गदर्शन

इसी क्रम में स्कूल चले अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल पड़ाव में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
इसके अलावा भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (नार्मल) सिंझौरा का निरीक्षण तहसीलदार श्री शंकर लाल मरावी द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें उनके भविष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, लक्ष्य निर्धारण तथा निरंतर मेहनत के जरिए सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम के अंतर्गत एकीकृत पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल, रामनगर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को उनके करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा निर्माणाधीन प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …