विद्यार्थियों के बीच पहुंचे एसडीएम, “भविष्य से भेंट” में दिया सफलता का मंत्र
मंडला
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
नैनपुर अनुविभाग के अंतर्गत संचालित “स्कूल चलें अभियान” के तहत आज अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नैनपुर श्री आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर ने “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल जामगांव का भ्रमण किया।
इस अवसर पर श्री ठाकुर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे और उनसे आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनके शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत परिचर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहने, नियमित अध्ययन करने एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित करते हुए उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को गणित, भौतिकी एवं रसायन शास्त्र विषयों का अध्यापन भी कराया, इससे विद्यार्थियों में विषयों के प्रति रुचि एवं समझ विकसित होगी। उनके द्वारा सरल एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जटिल अवधारणाओं को स्पष्ट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नवीन उत्साह एवं आत्मविश्वास का संचार किया।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com