Breaking News

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनगवां में नि:शुल्क कैंसर जांच केन्द्र का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मनगवां में नि:शुल्क कैंसर जांच केन्द्र का किया शुभारंभ

बेटियों को एचपीव्ही टीके लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा देने की अपील की

भोपाल 22 मार्च 2026
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के मनगवां में नि:शुल्क कैंसर जांच केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए हमें समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। बीमारी से बचाव इसके उपचार से बेहतर होता है। कैंसर की नि:शुल्क जांच के लिए मनगवां में केन्द्र का शुभारंभ सराहनीय पहल है। इसका संचालन सामाजिक संस्था पासुमा द्वारा किया जा रहा है। सबके सहयोग से ही कैंसर से लड़ाई जीतने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 साल की बेटियों को नि:शुल्क एचपीव्ही टीके लगाये जा रहे हैं। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सभी सहयोग करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विशेष पहल में पूरे देश में एक करोड़ किशोरियों और मध्यप्रदेश में 8 लाख किशोरियों को नि:शुल्क एचपीव्ही टीके लगाने का अभियान चलाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डायबिटीज, हार्ट अटैक और अन्य बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। हमारे अनियमित खानपान के दिनचर्या का रोगों का प्रकोप हो रहा है। हमें स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक खेती और नियमित दिनचर्या को अपनाना आवश्यक है। बसामन मामा गौअभ्यारण्य तथा हिनौती गौधाम में गौमाता से प्राप्त गोबर और गोमूत्र से खाद बनाकर प्राकृतिक खेती के प्रकल्प तैयार किये गये हैं। यहां किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हर किसान अपने परिवार के लिए रासायनिक खाद और कीटनाशक मुक्त प्राकृतिक खेती का अनाज पैदा करें। इससे हमारा और हमारी मिट्टी दोनों का स्वस्थ्य अच्छा रहेगा।
स्वयंसेवी संस्था पासुमा के संचालक श्री पंकज त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस केन्द्र में प्रत्येक रविवार को सर्वाइकल कैंसर, मुह के कैंसर और ब्रोस्ट कैंसर की नि:शुल्क जांच की जायेगी। संस्था से जुड़े 800 स्वयंसेवी सेवक घर-घर जाकर रीवा और मऊगंज जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं की स्क्रीनिंग करके कैंसर तथा अन्य रोगों की जांच करेंगे। समारोह में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, जनपद सदस्य गंगेव श्री मृगेन्द्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश मंत्री श्री राजेश पाण्डेय, जिला रेडक्रास समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेश पाण्डेय, इंजीनियर कल्पना पटेल, श्री एसएस तिवारी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …