Breaking News

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने रीवा में निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ला ने रीवा में निषादराज जयंती समारोह का किया शुभारंभ

भोपाल 22 मार्च 2026
दीप्ति कौर की रिपोर्ट

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा की बीहर नदी के निषादराज घाट पर आयोजित भगवान निषादराज जयंती समारोह का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान निषादराज की विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान निषादराज भगवान राम के बाल सखा थे। निषादराज जी ने भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण जी को वनवास काल में गंगा पार कराई निषादराज जी भगवान राम के बड़े कृपा पात्र हैं। निषादराज जी के वंशज होने के कारण आज यहां एकत्रित निषाद समुदाय भी वंदनीय है। हमारे निषाद भाई निश्छल और माता गंगा की तरह पवित्र हैं। रिवर फ्रंट निर्माण के समय हमने विशेष प्रयास करके भगवान निषादराज जी के मंदिर और निषादराज घाट का निर्माण कराया। इससे रीवा की गरिमा बढ़ी है। रीवा अब तेजी से विकास कर रहा है। इस विकास का फल सबकों मिलेगा। आपसी भाई चारा और प्रेम रहने पर ही विकास का सुख सबको मिल सकेगा। निषादराज संघ के संरक्षक श्री प्रमोद सोंधिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता माझी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामराज केवट, निषादराज संघ के पदाधिकारी, गणमान्य जन तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …