Breaking News

होली हर्षौल्लास और सामाजिक समरसता का पर्व

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने होली पर्व के अवसर पर बुधवार को बैतूल जिले के विजय सेवा न्यास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं*
————————————-
*-होली हर्षोल्लास और सामाजिक समरसता का पर्व*
*-भारतीय संस्कृति में होली एकता, प्रेम और विश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम*

भोपाल, 05/03/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर बुधवार को बैतूल स्थित विजय सेवा न्यास में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद किया और पर्व की सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि होली हर्षोल्लास, उत्साह और सामाजिक समरसता के प्रतीक का पर्व है। यह त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश देता है। रंगों का यह पावन उत्सव मन के वैमनस्य को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसका सनातन परंपरा में विशेष महत्व है। यह पर्व हमें जीवन को सार्थक बनाने, समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की प्रेरणा देता है। होली समाज में समता, प्रेम और समरसता की भावना का विस्तार करती है तथा सामाजिक बंधनों को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने आह्वान किया कि होली का पर्व पारंपरिक उल्लास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना चाहिए। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इको-फ्रेंडली तरीके से होली मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा के साथ इस उत्सव को मनाएं तथा समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें। होली का यह पावन पर्व स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के बंधनों को और सुदृढ़ करने का अवसर है।

(आशीष उषा अग्रवाल)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
दीप्ति कौर की रिपोर्ट

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …