मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट
*न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन*
मंडला। 02 मार्च को न्यू ईडन गार्डन कॉलोनी, लालीपुर स्थित गार्डन प्रांगण में होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कॉलोनी समिति के अध्यक्ष महेश चडार की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर कॉलोनी के समस्त सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही।इस मौके पर सभी ने होली नृत्य के साथ खूब आनंद भी मनाया।उपस्थित प्रमुख सदस्यों में महेश-शीला चडार, रीता-अस्मिता तिवारी, रागिनी तिवारी, अभिलाषा-शशि भूषण साहू, प्रहलाद-राजकुमारी, हरि-श्रीओम झारिया, संतोष, प्रशांत, नीलिमा, आरती अग्रवाल, कामना-मनोज हरदहा, बृजेश-तृप्ति खमपरिया, मोंटी मलिक, अशोक भाऊ, लालू सुखवानी, नरेटी जी, सेल कुमार-पार्वती सरोते, सुरेंद्र पुरी, रेखा गोस्वामी, रामचंद्र-प्रभा रूझिया, आर.पी.-बबली मोगरे, विनय-प्रियंका झारिया एवं आशीष-मुस्कान रजाणी सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com