Breaking News

मंडला बस स्टैंड ने आधी रात खूनी विवाद से हड़कम मच गया

ब्रेकिंग न्यूज़ मंडला
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
मंडला से इस वक्त की बड़ी खबर… बस स्टैंड में आधी रात खूनी विवाद से हड़कंप मच गया।
मामला मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। इस हमले में तरुण गोटिया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित तरुण गोटिया का आरोप है कि वह बस स्टैंड में एक कार से टिककर चाय पी रहा था, तभी गाड़ी से टिकने की बात को लेकर अनादि गुप्ता ने अपने भाई और परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस चाकूबाजी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About Deepti kour

Check Also

भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे*

*भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व 13 जुलाई को दतिया से पार्टी प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे* …