बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी
दो दिनों में 50 से अधिक वाहनों पर चालानी कार्रवाई, मौके पर लगवाई गई नंबर प्लेट
मंडला, 1 मार्च 2026
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में जिले भर में यातायात नियमों के प्रभावी पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडला पुलिस द्वारा विभिन्न थाना एवं यातायात क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर बिना नंबर प्लेट संचालित वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पिछले दो दिनों के दौरान अभियान चलाकर 50 से अधिक बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वैध नंबर प्लेट लगाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने एवं हेलमेट पहनकर वाहन संचालन करने की सख़्त समझाइश दी गई।
मंडला पुलिस द्वारा कई वाहनों में मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाकर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया, जिससे वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की चेकिंग एवं चालानी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील है कि वैध नंबर प्लेट के साथ एवं हेलमेट धारण कर ही वाहन संचालन करें।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com