Breaking News

होली उत्सव मेला आयोजन 28 फरवरी महिष्मति घाट पर

होली उत्सव मेला का आयोजन 28 फरवरी को माहिष्मती घाट पर
दो दिवसीय मेले का शुभारंभ दोपहर 12 बजे, नागरिकों से सहभागिता की अपील

मंडला, 27 फरवरी 2026।
मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट
होली पर्व के अवसर पर 28 फरवरी को माहिष्मति घाट पर भव्य होली उत्सव मेले का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे विधिवत रूप से किया जाएगा। यह होली उत्सव मेला दो दिनों तक चलेगा, जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल, स्थानीय उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी। साथ ही इन स्टॉलों पर हस्तशिल्प सामग्री भी उपलब्ध रहेगी।
जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली उत्सव मेले की शोभा बढ़ाएं और आपसी भाईचारे एवं उत्साह के साथ पर्व का आनंद लें।

About Deepti kour

Check Also

ग्रामीण अंचल के पत्रकारों अपने अधिकार जानें, क्या कहता है कानून*

*ग्रामीण अंचल के पत्रकारों अपने अधिकार जानें, क्या कहता है कानून* ग्रामीण अंचल से समाचार …