Breaking News

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस कार्यक्रम के तहत 10 पशुपालकों को मुर्रा भैंस क्रय के लिए रवाना

मुख्यमंत्री डेयरी प्लस कार्यक्रम के तहत 10 पशुपालकों को मुर्रा भैंस क्रय के लिए रवाना
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

मंडला, 27 फरवरी 2026
दीप्ति कौर की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा जिले के 10 पात्र पशुपालकों को करनाल (हरियाणा) से मुर्रा नस्ल की उन्नत भैंस क्रय करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य उन्नत नस्ल के पशुओं के माध्यम से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा लघु एवं सीमांत पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उप संचालक पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. उग्रसेन तिवारी ने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को अनुदान के आधार पर 2 मुर्रा भैंस प्रदान किए जाने का प्रावधान है। मुर्रा भैंस की औसतन 8 से 10 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन की क्षमता है।
योजना में सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 50 प्रतिशत अनुदान एवं 50 प्रतिशत अंशदान, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 75 प्रतिशत अनुदान एवं 25 प्रतिशत अंशदान का प्रावधान है। प्रति इकाई लागत लगभग 2.50 लाख रुपये निर्धारित है। इच्छुक व्यक्ति निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी/पशु औषधालय के प्रभारी/उपसंचालक पशु चिकित्सालय से संपर्क कर सकते हैं।

About Deepti kour

Check Also

*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-

भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …