Breaking News

कलेक्टर ने चंचल नंदा को सौंपी 10 हजार रुपए की सहायता राशि अब पढ़ाई नहीं होगी बाधित

कलेक्टर ने चंचल नंदा को सौंपी 10 हजार रुपये की सहायता राशि
अब पढ़ाई नहीं होगी बाधित

मंडला, 25 फरवरी 2026
जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा और भविष्य संवारने में आर्थिक तंगी बाधा न बने, इसके लिए जिला प्रशासन निरंतर संवेदनशील है। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महाराजपुर निवासी छात्र चंचल नंदा को बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
आर.डी. कॉलेज मण्डला के छात्र चंचल नंदा ने अपनी आर्थिक स्थिति और पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों को लेकर कलेक्टर श्री मिश्रा के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था। छात्र ने बताया कि वह आरडी कॉलेज मण्डला में अध्ययनरत होने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है, लेकिन घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उसे कॉलेज आने-जाने और पाठ्य सामग्री जुटाने में कठिनाई हो रही थी। छात्र की लगन को देखते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने तत्काल सहायता राशि स्वीकृत की। सहायता राशि प्राप्त होने पर चंचल नंदा ने कलेक्टर श्री मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी

मंडला से दीप्ति कौर की रिपोर्ट

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …