Breaking News

Shri Mati अर्चना बंग, माहेश्वरी ने शस्वर गीता पाठ किया*

*Shri Mati अर्चना बंग, माहेश्वरी ने शस्वर स्वर गीता पाठ किया*

भोपाल से ललित शारदा

गीता जयंती के उपलक्ष्य पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित गीता पाठ में 7000 से अधिक व्यक्तियों ने शस्वर स्वर गीता पाठ किया । इसमें *श्रीमती अर्चना बंग* भी एक पाठिका थी । *यह पठन गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है* । गिनीज बुक के अधिकारियों द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को इस अवसर पर प्रमाण पत्र दिया गया ।

श्रीमती अर्चना बंग अखिल भारतीय गीता परिवार की एक सक्रिय सदस्य हैं । इन्हें संपूर्ण गीता के 700 श्लोक कंठस्थ हैं । ये गीतावृत्ति की परीक्षा 600/600 अंको से उत्तीर्ण कर चुकी है । आप श्रृंगेरी ज्ञान यज्ञ परीक्षा की तैयारी कर रही है जो परम पूज्य शंकराचार्य जी के समक्ष होती है ।

श्रीमती अर्चना गीता परिवार की मैनेजमेंट टीम में भी हैं जहां आप ट्रेनर सिलेक्शन, ट्रेनिंग, मेंटोर सिलेक्शन और बैच कोऑर्डिनेशन इत्यादि कार्यों को निष्पादित करती हैं ।

परम पूज्य श्री गोविंद देवगिरी महाराज जी द्वारा संस्थापित गीता परिवार प्रतिदिन लगभग 22 घंटे पूर्णतया निशुल्क ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करता है । जिसमें 180+ देशों के 12 लाख से अधिक साधक प्रतिदिन वैदिक पद्धति से गीता श्लोक का शुद्ध उच्चारण सीखते हैं । यह शिक्षा 13 से अधिक भाषाओं में प्रतिदिन दी जाती है । जिसमें तीन वर्ष के बच्चों से लेकर 100 वर्ष एवं अधिक उम्र के साधक सम्मिलित है । *आप अपने घर बैठे अपने मोबाइल से बिना किसी शुल्क के अपने खाली समय में इसको सीख सकते हैं* ।

About Mahadand News

Check Also

मन को शांति का अनुभव और भविष्य में पालन करने का संकल्प मिला।

मन को शांति का अनुभव और भविष्य में पालन करने का संकल्प मिला। ओम शांति, …