Mpwju एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन की पूजा एवं कीर्ति माला हुई सम्मानित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर
मंडला से एस पी तिवारी की रपट
मंडला। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला महिला कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें जिले की सभी सम्मानित मातृ-शक्तियों जिनकी पत्रकारिता, चिकित्सा, वकालत, राजनीतिक, समाज सेवा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान रहा है। उनको महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती शकुन जंघेला ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया । इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी ,राजेंद्र राजपूत, विवेक दुबे, राजा भैया, धर्मेंद्र श्रीवास्तव ,गणेश पटेल, सुभाष नामदेव एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह मे एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला ईकाई मण्डला की पूजा ज्योतिषी एवं कीर्ति माला पटेल को सम्मानित किया गया।
पूजा ज्योतिषी एवं कीर्ति माला पटेल को प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी की ओर से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
