Breaking News

PM Modi ने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए किए गए कई सुधार

PM Modi ने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए किए गए कई सुधार
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं लोकसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में बोलते हुए कहा कि यह सत्र गेम चेंजर रहा। उन्होंने कहा कि आज का ये दिवस लोकतंत्र की एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए इस सत्र के दौरान कई अहम सुधार किए गए।
पीएम मोदी ने भारतीय दंड संहिता को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों तक हम अंग्रेजों द्वारा दी गई दंड संहिता के साथ रहे, लेकिन नई पीढ़ी हम पर गर्व कर सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि देश भले ही 75 साल तक दंड संहिता के अधीन रहा हो, लेकिन अगली पीढ़ी न्याय संहिता के साथ जिएगी। यही सच्चा लोकतंत्र है।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों के दौरान युवाओं के लिए सरकार ने कई अहम फैसले लिए है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक को लेकर हमने अहम कानून बनाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर गली-मोहल्ले में बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि आने वाले 25 सालों में हम विकसित भारत बन जाएंगे।
तीन तलाक से महिलाओं को मिला छुटकाराः पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने तीन तलाक पर बोलते हुए कहा कि 17वीं लोकसभा ने महिलाओं को नारी शक्ति के माध्यम से सम्मान देने का काम किया है। नारी शक्ति के हक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र में देश सेवा में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया है।
सभी ने देश को दिशा देने का किया प्रयासः प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये दिवस लोकतंत्र की एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है। 17वीं लोकसभा ने 5 वर्ष देश सेवा में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय किए गए और अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए भी सबने अपने सामर्थ्य से देश को उचित दिशा देने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि मैं सभी सांसदों का भी इस बात के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि संकट काल में देश की आवश्यकताओं को देखते हुए सांसद निधि छोड़ने का प्रस्ताव जब मैंने माननीय सांसदों के सामने रखा, तो एक पल के विलंब के बिना सभी सांसदों ने इस प्रस्ताव को मान लिया।
पीएम मोदी ने कहा कि 17वीं लोकसभा ने अपने कार्यकाल के दौरान नए-नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरा होने के उत्सव पर सदन ने अत्यंत महत्वपूर्ण कामों का नेतृत्व किया। आजादी के 75 वर्ष को देश ने जी भरकर उत्सव की तरह मनाया है

About Mahadand News

Check Also

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान करें*- अजय जामवाल*

*-Center Government और प्रदेश सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाकर जनकल्याण में योगदान …