Breaking News

Cow एक गाय जो 20 सालों से कर रही तपस्या, रोज करती है रामलला की परिक्रमा, एकादशी पर उपवास भी रखती

Cow एक गाय जो 20 सालों से कर रही तपस्या, रोज करती है रामलला की परिक्रमा, एकादशी पर उपवास भी रखती.

लखनऊ से निर्मल यादव के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट अयोध्या की सरयू गाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान राम की परम भक्त हैं। सरयू गाय माता हर दिन राम जी के सामने प्रार्थना करती है।
इस समय पूरा देश राम की भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। हर कोई उस क्षण का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सालों से राम भक्तों का देखा गया राम मंदिर का ख्वाब अब साकार होने के कगार पर है। 22 जनवरी 2024 अयोध्या में बनाए गए नए राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। भगवान राम इस पृथ्वी के कण-कण में स्थित है। इंसान ही नहीं जानवरों में भी सिया पति राम की भक्ति की झलक देखने को मिल रही है। आज हम आपको एक ऐसे ही परम राम भक्त से मिलवाने जा रहे हैं, जिनकी भक्ति देखकर हर कोई हैरान है। पिछले 22 सालों से यह राम भक्त तप में लीन है और हर दिन रामलला की परिक्रमा करती हैं। तो आइए जानते हैं उस महान राम भक्त के बारे में।
हम जिस राम भक्त की बात कर रहे हैं उसका नाम सरयू है और यह एक गाय है। जी हां आपने सही सुना सरयू गाय पिछले 22 सालों से तपस्या कर रही हैं और प्रत्येक दिन भगवान राम के सामने अपनी उपस्थिति दर्ज करती हैं। इतना ही नहीं सरयू गाय माता श्यामा एकादशी के दिन उपवास भी रखती हैं। गाय माता सरयू का जन्म एकादशी के दिन ही हुआ था। सरयू गाय अयोध्या के रंग महल में रहती हैं और पिछले करीब 22 सालों से हर रोज रामलला की परिक्रमा करती और परिक्रमा पूरी होने पर भगवान राम की तरफ सिर कर खड़ी होती हैं।

About Mahadand News

Check Also

Fomer मुख्यमंत्री दिग्विजय और राजा पटेरिया की बढ़ सकती है मुश्किलें: बहुचर्चित आरकेडीएफ मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Fomer मुख्यमंत्री दिग्विजय और राजा पटेरिया की बढ़ सकती है मुश्किलें: बहुचर्चित आरकेडीएफ मामले में …