Breaking News

PM पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, भेजे उपहार… चाय को लेकर भी साझा किए अनुभव,10 करोड़वीं उज्जवला लाभार्थी

PM पीएम नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी को लिखी चिट्ठी, भेजे उपहार… चाय को लेकर भी साझा किए अनुभव,10 करोड़वीं उज्जवला लाभार्थी

दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट
अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने अयोध्या दौरे के दौरान उज्ज्वला योजना की जिस 10 करोड़वीं लाभार्थी मीरा मांझी के घर जाकर चाय पी थी, उन मीरा मांझी को पत्र लिखकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीरा मांझी के परिवार के लिए उपहार भी भेजे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजे गए उपहार में एक चाय-सेट और ड्राइंग बुक के अलावा कई अन्य उपहार भी शामिल हैं। मीरा मांझी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और उनके परिवार के सभी सदस्यों को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने मीरा को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आप और आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई। अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया, वह देखकर अच्छा लगा। आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारिजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है। सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है।
पीएम मोदी ने मीरा मांझी के परिवार को दी नए साल की शुभकामनाएं, भेजा गिफ्ट
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में आगे कहा कि आपका उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि, मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों और संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएगा। बच्चों को स्नेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना सहित।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …