Breaking News

Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों चूल्हे पर न चढ़ाएं तवा, वरना घर में नहीं होगा लक्ष्मी जी का वास सनातन धर्म में माता अन्नपूर्णा को अन्न की देवी के रूप में पूजा जाता है*

*Roti Ke Niyam: साल 2024 में इन दिनों चूल्हे पर न चढ़ाएं तवा, वरना घर में नहीं होगा लक्ष्मी जी का वास
सनातन धर्म में माता अन्नपूर्णा को अन्न की देवी के रूप में पूजा जाता है*।*

भोपाल से कंचन शारदा द्वारा संपादित रपट
, उत्तर भारत के कई राज्यों के भोजन का एक प्रमुख हिस्सा है। कई घरों में सुबह-शाम मुख्य रूप से रोटी बनाई जाती है। हिंदू धर्म कुछ ऐसे दिनों का वर्णन मिलता है जिस दिन रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल यानी 2024 में किस-किस दिन रोटी नहीं बनाई जाएगी।
मकर संक्रांति
वर्ष 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना शुभ होता है। इस दिन चावल से बने भोजन को ही ग्रहण करना शुभ माना जाता है। इस दिन रोटी बनाने की मनाही होती है।
शीतलाष्टमी
साल 2024 में 02 अप्रैल, मंगलवार के दिन शीतला अष्टमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन माता शीतला माता को बासी खाना यानी ठंडे खाने का भोग लगाया जाता है। ऐसे में इस दिन भी घर में चूल्हा जलाना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन साधकों द्वारा माता शीतला माता को भोग लगाए गए प्रसाद को ही ग्रहण किया जाता है। यही कारण है, कि शीतला अष्टमी के दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती है।
नाग पंचमी
नए साल यानी 2024 में 09 अगस्त, शुक्रवार के दिन नाग पंचमी मनाई जाएगी। नाग पंचमी के विशेष अवसर पर दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन भी चूल्हे पर तवा चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है, क्योंकि तवे को नाग का प्रतिरूप माना जाता है। भोग के लिए नाग पंचमी पर पूरी और हलवा बनाना चाहिए।
शरद पूर्णिमा
वर्ष 2024 में शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर, बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी से जुड़े त्योहारों पर रोटी नहीं बनानी चाहिए।
दीपावली
साल 2024 में 01 नवंबर, शुक्रवार के दिन दिवाली मनाई जाएगी। इन दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन खास पकवान बनाए जाते हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस दिन रोटी बनाने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं।

About Mahadand News

Check Also

Membership सदस्यता वर्ष 2025

Membership सदस्यता वर्ष 2025 मित्रों, वंदेमातरम्, असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स की वर्ष 2025 के लिए …