Breaking News

Kangres के सांसद की भाजपा में शामिल होने की संभावना ,17 जनवरी को भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Kangres के सांसद की भाजपा में शामिल होने की संभावना ,17 जनवरी को भाजपा में शामिल होने की चर्चा

महादण्ड राज्य ब्यूरो, रांची। चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा की भाजपा में शामिल होने की संभावना तेज हो गई है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ने साल पर 17 जनवरी को गीता कोड़ा की भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रारंभिक बातचीत और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति ले ली है।
पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम चाईबासा में ही आयोजित करने की संभावना है। इसके साथ ही दूसरी पार्टियों से जुड़े कुछ अन्य नेताओं को भी रांची या उनके क्षेत्र में भाजपा में शामिल कराया जाएगा।
लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुटी भाजपा
गीता कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से भाजपा को चाईबासा लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पहले भाजपा में रहे हैं। ऐसे में कोड़ा दंपति के लिए भाजपा में आने की कोई वैचारिक द्वंद वाली स्थिति भी नहीं है। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं से भी उनका संबंध है।

About Mahadand News

Check Also

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर फोकस* *-मेडिकल शिक्षा, जनकल्याण और विकास में मध्यप्रदेश बना देश का नेतृत्वकर्ता* -जगत प्रकाश नड्डा *

*-PM श्री मोदी जी के नेतृत्व में बदली देश की स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रिवेंटिव क्योर पर …