Breaking News

PM प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेल यात्रियों को तोहफा: 30 दिसंबर को दिखाएंगे छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी*

*PM प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेल यात्रियों को तोहफा: 30 दिसंबर को दिखाएंगे छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी*,
दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से संजय गौतम की रपट संपादन वैंकटेश शारदा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को छह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इनमें अयोध्या और दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाने की उम्मीद हैं। ये दोनों ही लखनऊ होकर चलेंगी।
सूत्रों ने बताया कि इन दो रूटों के अलावा अमृतसर-दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु और जालना-मुंबई वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाए जाने की योजना है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अयोध्या और दरभंगा से दिल्ली तक की वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल अगले एक दो दिन में आ सकता है। इसकी तैयारियां जोरों पर है।
अयोध्या से दिल्ली तक की वंदे भारत पूरी तरह कन्फर्म है। क्योंकि 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के पहले इस ट्रेन के संचालन से लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा हो जाएगी। गौरतलब है कि देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी और अब तक 35 ऐसी ट्रेनें शुरू की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा
तैयारी के मुताबिक लखनऊ से सहारनपुर, छपरा और हरिद्वार तक की वंदे भारत को भी जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसमें छपरा तक की वंदे भारत को बोर्ड ने अनुमति भी दे दी है। इसका सर्वे जल्द ही पूरा हुआ है। इसके अलावा हरिद्वार तक की वंदे भारत एक्सप्रेस का भी सर्वे हो चुका है।

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …