ईरान ने गुजरात के पास जहाज पर किया ड्रोन हमला… पेंटागन के खुलासे से हड़कंप
Iran Drone Attack Ship: भारत के तट से 370 किमी की दूरी पर एक जहाज पर शनिवार को हमला किया गया। यह एक ड्रोन हमला था। पेंटागन के मुताबिक यह हमला ईरान की ओर से किया गया था। अभी तक सिर्फ लाल सागर में ही जहाजों को निशाना बनाया जा रहा था। लेकिन अब संघर्ष फैलने लगा है।
वॉशिंगटन: इजरायल और हमास युद्ध की आंच अब भारत तक पहुंचने लगी है। पेंटागन ने कहा कि शनिवार को भारत के तट पर जापान के स्वामित्व वाले एक जहाज को ‘ईरान से दागे गए’ ड्रोन के जरिए निशाना बनाया गया था। अभी तक लाल सागर में हूतियों की ओर से जहाजों को निशाना बनाया जा रहा था। लेकिन अब इस हमले ने लाल सागर से अलग वाणिज्यिक शिपिंग के लिए नए खतरे का संकेत दिया है। यह हमला तब हुआ है, जब ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बना रहे हैं।
Check Also
*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित* ———-
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति की रपट *भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com