Breaking News

MP Cabinet: नड्डा-शाह ने मोहन यादव समेत प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ एक घंटे की बातचीत, जल्द बनेगी कैबिनेट नये विधायकों को अवसर ** दो

*MP Cabinet: नड्डा-शाह ने मोहन यादव समेत प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ एक घंटे की बातचीत, जल्द बनेगी कैबिनेट नये विधायकों को अवसर ** दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा की रपट
मंत्रिमंडल गठन को लेकर दिल्ली हूई बैठक में मंत्री मंडल विस्तार पर खुलकर चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के बाद अब नए मंत्रिमंडल का इंतजार हैं। मोहन सरकार में आखिर किस किस चेहरे को जगह मिलेगी। कौन से समीकरण फिट बैठेंगे। इन सभी सवालों के जवाब जल्द मिल सकते हैं। प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
उनके साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। इस दौरान मंत्रिमंडल गठन को लेकर नेताओं ने एक घंटे चर्चा की। बताया जा रहा है कि मंत्री पद के कई दावेदार इस समय दिल्ली में डेरा डाले रहे। कितने विधायक मंत्री पद के दावेदार? यहां एक क्लिक पर जानिए
19 को शपथ, 30 मंत्रियों के नाम पर मुहर
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के निवास पर बैठक में मंत्रियों के नामों पर चर्चा हुई है। करीब एक घंटे तक मंत्रियों के नामों पर मंथन हुआ। सूत्रों के अनुसार 19 दिसंबर मंगलवार को मंत्री शपथ ले सकते हैं। लगभग 30 मंत्रियों के नाम पर सहमति बनी है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिले संत महामंडल के पदाधिकारी
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भी भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर डॉक्टर यादव को शुभकामनाएं दी। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी और कोतवाल महंत मंगलदास ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संत गण को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

About Mahadand News

Check Also

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है – मोहन यादव

Desh  का हृदय प्रदेश’ अपने वन, जल, अन्न, खनिज, कला, संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि …