PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
छग से राज गोस्वामी के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा की विशेष रपट संपादित विशेष बात यह रही कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी सबसे पहले भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचे। पीएम मोदी ने भूपेश बघेल से हाथ मिलाया और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। भूपेश बघेल के बगल में रमन सिंह और फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा बैठे थे।
राज्य में दो डेप्युटी सीएम
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंच पर थे बीजेपी ने इस बार के चुनाव में 54 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के खाते में मात्र 35 सीटें आई हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री साय छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा सीट से जीत हासिल की। इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर अब भाजपा का कब्जा है।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने साइंस कॉलेज मैदान में एक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान साय और दोनों डेप्युटी सीएम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।