Breaking News

Ram mandir ke pujari दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र रहे मोहित पांडे अयोध्या के पुजारी के लिए चयनित, 3 हजार इंटरव्यू के बाद हुआ चयन*

*Ram mandir ke pujari दूधेश्वर वेद विद्यापीठ के छात्र रहे मोहित पांडे अयोध्या के पुजारी के लिए चयनित, 3 हजार इंटरव्यू के बाद हुआ चयन*

लखनऊ से प्रेमशंकर अवस्थी के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा की रपट
अयोध्या के पुजारी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। दूधेश्वर के विद्यार्थी रहे मोहित पांडे का चयन अयोध्या के पुजारी के लिए हुआ है। छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसको लेकर निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र दे दिया गया है। वहीं, गाजियाबाद के छात्र मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर के पुजारी के रूप में चुना गया। दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में सात साल के अध्ययन के बाद मोहित पांडे आगे की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए। उन्हें 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद इस पद के लिए चुने गए 50 लोगों में से चुना गया है। नियुक्ति से पहले उन्हें छह महीने के प्रशिक्षण से गुजरना होगा।

राम मंदिर ट्रस्‍ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मोहित पांडे 24 ट्रेनिंग के लिए चयनित पुजारियों की योग्यता में श्रेष्ठ है, इसलिए उसे ट्रेनियों का हेड बना दिया गया है। छह माह की ट्रेनिंग पूरा करने के बाद प्रशिक्षित पुजारियों में राम मंदिर के लिए जितने पुजारियों की जरूरत होगी, उनका सेलेक्शन नियमानुसार किया जाएगा। अभी किसी का चयन राम मंदिर के पुजारी के लिए नहीं किया गया है।
दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे पहले आचार्य तपोराज उपाध्याय और आचार्य नित्यानंद को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के निमंत्रण पत्र आया है। गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। ये उत्तर भारत के प्रमुख मंदिर में से एक है। यहां देश-विदेश से लोग आते हैं। इस मंदिर के परिसर में ही दूधेश्वर वेद विद्यापीठ भी संचालित होता है। यहां देशभर से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां 70 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। दूधेश्वर वेद विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण कर चुके विद्यार्थी देश-विदेश में पुजारी और आचार्य के रूप में सेवा कार्य कर रहे हैं।
मोहित पांडे ने पहले सामवेद का अध्ययन किया, जिसके बाद वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर अध्ययन किया। मोहित पांडे आचार्य की डिग्री लेने के बाद पीएचडी की तैयारी कर रहे हैं। मोहित ने दूधेश्वर वेद विद्यापीठ से सात साल तक धर्म और कर्मकांड की शिक्षा ली है। यहां पिछले 23 सालों से विद्यार्थियों को वेद शिक्षा देने का सिलसिला जारी है।

About Mahadand News

Check Also

Fomer मुख्यमंत्री दिग्विजय और राजा पटेरिया की बढ़ सकती है मुश्किलें: बहुचर्चित आरकेडीएफ मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

Fomer मुख्यमंत्री दिग्विजय और राजा पटेरिया की बढ़ सकती है मुश्किलें: बहुचर्चित आरकेडीएफ मामले में …