Breaking News

Income tax की सीकर की दो कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी,*

*Income tax की सीकर की दो कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी,*
जयपुर से रामदयाल मीणा की रपट भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ सीकर स्थित दो कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी दोनों कोचिंग संस्थानों के दफ्तर और अन्य जगहों पर तलाशी ली.

सीकर की दो कोचिंग संस्थानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी, दस्तावेज जुटा रहे अधिकारी ,राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सीकर में आयकर विभाग की कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों की मालिकानों की नींद हराम हो चुकी है. सीकर जिले में स्थित दो कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई बीते तीन दिनों से जारी है. शुक्रवार को भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कई अधिकारियों ने दोनों कोचिंग संस्थानों के दफ्तर और अन्य जगहों पर तलाशी ली. मिली जानकारी के अनुसार सीकर की गुरुकृपा और मैट्रिक्स कोचिंग पर इनकम टैक्स की कार्रवाई तीसरे दिन भी चल रही है.
मालूम हो कि राजस्थान में डॉक्टरी और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए कोटा के अलावा सीकर में भी कई कोचिंग संस्थान हैं. बीते कुछ सालों में सीकर कोचिंग हब के रूप में विकसित हुआ है. लेकिन शहर के कई कोचिंग संस्थानों में आयकर नियमों की अनदेखी की शिकायत विभाग को मिली थी. जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है.
शुक्रवार को सीकर शहर की गुरुकृपा कोचिंग और मैट्रिक्स कोचिंग पर तीसरे दिन भी आयकर विभाग की टीम की सर्वे की कार्रवाई जारी है. दोनों संस्थानों पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों से टीम के सदस्य बुधवार को सुबह कोचिंग संस्थान पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे. इसके बाद से आयकर विभाग की करवाई अभी भी लगातार चल रही है.
सीकर में कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई.
सीकर में कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई.
जानकारी के अनुसार टीम ने कुछ दस्तावेज भी जुटाए है. इसके साथ ही कोचिंग संस्थान के ऑफिस के अलावा हॉस्टल सहित अन्य जगहों पर भी सर्वे से जुड़ी जांच पड़ताल की गई है. ज्ञात रहे कि इससे पहले भी पिछले दिनों एक अन्य कोचिंग संस्थान पर इनकम टैक्स व एक संस्थान पर ईडी की कार्रवाई हुई थी.

अब सीकर की दो प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों पर 3 दिन से इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है. फिलहाल आयकर विभाग की टीम की सर्वे की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि टीम को कार्रवाई में क्या कुछ मिला है.

About Mahadand News

Check Also

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है –  अमित शाह।*

सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य …