Breaking News

J D U जदयू नेता के घर फेंके गए संदिग्ध नक्सली पर्चे से मचा हड़कंप, तफ्तीश जारी*

*J D U जदयू नेता के घर फेंके गए संदिग्ध नक्सली पर्चे से मचा हड़कंप, तफ्तीश जारी*

औरंगाबाद- देव थाना क्षेत्र के शरब बिगहा गांव में जदयू के युवा प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास नक्सलियों के द्वारा धमकी भरा पर्चा फेकने के बाद हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी पर्चे को बरामद करते हुए जांच में जुट गई है। जानकारी देते हुए जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वे बंटाई पर खेती करते हैं।
नक्सलियों से प्रभावित औरंगाबाद जिले में केंद्रीय बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन से मांद में छिपे माओवादियों ने पोस्टरबाजी कर एक बार फिर सक्रियता दिखाई है। नक्सलियों ने औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में सरब बिगहा गांव में युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष के घर के पास उनके नाम से धमकी भरे पर्चे फेंके है। पर्चे बाजी के बाद इलाके में सनसनी फैल हो गई। इलाके में लोग दहशत जदा हो गए है।
इलाके में एक बार फिर से खौफ बनता सा लगने लगा है। हालांकि पर्चा बाजी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची देव थाना की पुलिस ने पर्चे को बरामद कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित युवा जदयू के देव प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार उर्फ रूपेश चौधरी ने बताया कि वह बटाई पर खेती करते है। दो साल पहले बटाई पर खेती नही करने को लेकर मारपीट की गई थी।इसके बाद पांच दिन पहले भी मेरे बेटे के साथ मारपीट की गई।वही सोमवार की सुबह धान नहीं काटे जाने को लेकर माओवादी पर्चें बाजी के माध्यम से उनके पूरे परिवार को जान मारने की धमकी दी गई है।
यह पर्चा उनके घर के पास ट्रैक्टर पर फेंका हुआ मिला है। पर्चें में धान काटने को लेकर मनाही की गयी है। साथ ही ट्रैक्टर को फूंकने तथा घर को उड़ा देने की भी धमकी दी गई है। कहा कि पर्चें बाजी के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है। देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खेती-बटाईदारी के विवाद का प्रतीत होता है। जदयू नेता का अपने गोतिया परिवार के साथ पूर्व से ही विवाद चला आ रहा है।
इसे लेकर पूर्व में दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई है। पर्चें बाजी का मामला भी इसी विवाद से जुड़ा लगता है। संभवतः इसी विवाद में माओवादियों के नाम से पर्चां बाजी की गई है। मामले में अभी जदयू नेता की ओर से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलने पर इसके आलोक में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस नक्सलियों द्वारा पर्चां बाजी किए जाने के एंगल से भी मामले की गहराई से छानबीन में जुटी है।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …