Breaking News

Rajasthan Election: ‘राजस्थान के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा’, वसुंधरा राजे*

*Rajasthan Election: ‘राजस्थान के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा’, वसुंधरा राजे*
जयपुर से रामदयाल मीणा के साथ भोपाल से राधावल्लभ शारदा की रपट महादण्ड के लिए ‘राजस्थान के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा’, वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
वसुंधरा राजे ने कहा राजस्थान के लोगों ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा
राजस्थान में चुनाव हो गया है, अब बस परिणाम आने का इंतजार है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और विकास पर भरोसा जताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने इस पर मुहर लगा दी है।
कांग्रेस के झूठे वादों को खारिज कर दिया- राजे
शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद वसुंधरा राजे ने कहा कि रेगिस्तानी राज्य के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को गले लगा लिया है और कांग्रेस के झूठे वादों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां कमल जरूर खिलेगा। दो बार पूर्व मुख्यमंत्री रहीं राजे ने झालावाड़ जिले के झालरापाटन से चुनाव लड़ा है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस को चौंका देंगे, उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं, विशेष रूप से नए मतदाताओं, की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे
200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ। श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

About Mahadand News

Check Also

बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर निगम का छापा।*

*बड़ी कार्रवाई – विधायक सबनानी की शिकायत पर भदभदा में अवैध आइसक्रीम फैक्ट्री पर नगर …