Breaking News

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 11 से 18 नवंबर तक होगा ‘जनजातीय गौरव सप्ताह‘ का आयोजन*

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में 11 से 18 नवंबर तक होगा ‘जनजातीय गौरव सप्ताह‘ का आयोजन*

भोपाल से दीप्ति कौर के द्वारा संपादित रपट

भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान क्रांतिकारी व राष्ट्रवादी जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 11 नवंबर से 18 नवंबर तक ‘जनतातीय गौरव सप्ताह‘ के तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्री लोकेन्द्र पाराशर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी श्री शिवराज डाबी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व कार्यक्रम सह संयोजक श्री सोहन सिंह, श्री दिलीप मकवाना, श्री वीरेन्द्र बघेल, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री संदीप कुलस्ते, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री दिनेश परमार उपस्थित रहे।
‘जनजातीय गौरव सप्ताह’ के अंतर्गत 3 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। 4 नवंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला का आयोजन होगा। 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सांसद, विधायक, पंच से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 10 से 12 नवंबर तक प्रदेश एवं जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ता आयोजित की जाएंगी।
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर 14 नवंबर को प्रदेश भर में दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा और स्वच्छता अभियान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 15 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में वर्चुअली संबोधित करेंगे। 16 एवं 17 नवंबर को प्रदेश भर के अनुसूचित जनजाति छात्रावासों में पार्टी के जनप्रतिनिधियों द्वारा व्यापक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ 18 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव चौपाल का आयोजन होगा।

About Mahadand News

Check Also

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के नामांकन के पूर्व मत्था टेका और महापुरुषों को मालार्पण किया*

*केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के नामांकन के पूर्व मत्था टेका और …