Breaking News

एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान के बावजूद कांग्रेस को मिली करारी हार- हेमंत खण्डेलवाल*

एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान के बावजूद कांग्रेस को मिली करारी हार- हेमंत खण्डेलवाल*

इंदौर से महादण्ड संवाददाता की रपट
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के संकल्प के साथ एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो रहा हैै। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अभियान में शामिल हुए हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन और वंदन करता हूं। कांग्रेस चाहती है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़े रहें, मृत व्यक्तियों के नाम नहीं हटाए जाएं और एक ही व्यक्ति के चार-चार नाम मतदाता सूची में बने रहें, ताकि कांग्रेस इसका राजनीतिक लाभ उठा सके। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पहले कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती थी, अब एसआईआर पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान होने के बावजूद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व के बारे में विचार करना चाहिए। ऐसे नेतृत्व के कारण पार्टी लगातार चुनावी पराजय का सामना कर रही है।
*इंदौर का जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज इंदौर में समाज के सभी वर्गों के लोग लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में एकजुट होकर इस विशाल पदयात्रा में शामिल हुए। इंदौर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब जनता के उत्साह, जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देशभर में कांग्रेस जितने लोगों को एकत्रित करती है, उससे बड़ा जनसमूह अकेले इंदौर में उमड़ा है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से यह पदयात्रा ऐतिहासिक स्वरूप ले लिया है। हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में पदयात्राओं को ऐतिहासिक बनाएंगे।

About Mahadand News

Check Also

देवास शराब कांड मामले में कांग्रेस नेता पुत्र की संलिप्तता – विश्वास सारंग 

देवास शराब कांड मामले में कांग्रेस नेता पुत्र की संलिप्तता – विश्वास सारंग भोपाल से …