*-मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस की अराजकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी ,अराजकता फैलाने वाले समझ लें कि भाजपा के कमल को खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती*-्डॉ. मोहन यादव*
इंदौर से महादण्ड संवाददाता के साथ भोपाल से वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट।
*-विदेशी नागरिकों, मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस*
*-लोकतंत्र बचाओ रैली में इंदौर में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त*
*-कांग्रेस देशभर में जितने लोग नहीं जुटा पाती है, उससे अधिक लोग अकेले इंदौर की पदयात्रा में शामिल हुए*
*-श्री हेमंत खण्डेलवाल*
*-प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है*
*-इंदौर का जनसैलाब बता रहा है कि लोकतंत्र जीतेगा, अराजकता हारेगी*
*-श्री मनसुख मांडविया*
*-मुद्दा विहीन कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर उठा रही सवाल*
*-भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर बनाने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होंगे*
*-श्री बिप्लब कुमार देब*
इंदौर/भोपाल, 30/10/2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ संकल्प को लेकर आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेष की जनता कांग्रेस की अराजतकता और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा में इंदौर में उमड़ा जनसैलाब राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों को जनता की स्पष्ट चेतावनी है। सत्ता की लालसा में विभिन्न आरोपों के जरिए देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि भाजपा के कमल को खिलने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। देश की जागरूक जनता कांग्रेस की इस राजनीति का जवाब देगी और लोकतंत्र तथा संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अपना विश्वास बनाए रखेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदयात्रा में उपस्थित जनसमूह को लोकतंत्र की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की शपथ भी दिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी विदेशी नागरिकों और मृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने एसआईआर का विरोध कर रहे हैं। ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ‘ रैली में इंदौर में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए पर्याप्त है। कांग्रेस देशभर में जितने लोग नहीं जुटा पाती है, उससे अधिक लोग अकेले इंदौर की पदयात्रा में लोग स्वयं चलकर आए हैं। केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इंदौर के जनसैलाब के संदेश ने बता दिया है कि देश में अराजकता हारेगी और लोकतंत्र जीतेगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मुद्दा विहीन कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं, इसलिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर बनाने वाली ताकतों के मंसूबे सफल नहीं होने देंगे।
*कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं कर पा रही, इसलिए अराजकता फैला रही- डॉ. मोहन यादव*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से सत्ता हासिल करने में विफल हो रही है, इसलिए अब वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को बदनाम करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वे चुनी हुई सरकारों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और स्वायत्त संस्थाओं को चुनौती दे रहे हैं। देश की जनता उनकी इस राजनीति का जवाब देगी। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश को बदहाली की ओर धकेला था। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ा है। देश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए लगातार काम हुआ है। आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर राजनीति कर रहे हैं। चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिलने पर वे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और झूठे आरोप लगाकर देश में अविश्वास तथा अराजकता का वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं। भाजपा का इतिहास संघर्ष, संगठन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का इतिहास है। जनसंघ की स्थापना से लेकर भाजपा को लंबे समय तक विपक्ष में रहना पड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी दशकों तक विपक्ष में रहकर देश और लोकतंत्र की सेवा की, लेकिन कभी सत्ता प्राप्त करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का रास्ता नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और वह लोकतांत्रिक तरीके से जनसमर्थन हासिल करने के बजाय सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने और व्यवस्था को बदनाम करने में जुट गई है। विपक्ष की भूमिका सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना है, लेकिन लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास करना उचित नहीं है।
*लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा बनाए रखना आवश्यक*
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने का दिन है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन आयोग और सर्वोच्च न्यायालय की गरिमा बनाए रखना आवष्यक है। इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की अराजक और नकारात्मक राजनीति को स्वीकार करने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती ताकत का पूरी दुनिया सम्मान कर रही है, तब कांग्रेस के नेता देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस की राजनीति देश की प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। आज जनता का समर्थन कांग्रेस की इसी राजनीति के विरुद्ध स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि पहुंचा रही है। मध्यप्रदेश में भी किसानों, लाड़ली बहनों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार विकास, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के शासनकाल में किसानों और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की गई, जबकि आज गरीब, किसान और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है। जब भी पार्टी नेतृत्व का आह्वान होगा, कार्यकर्ता पूरी शक्ति और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों, देश की एकता और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
*एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान के बावजूद कांग्रेस को मिली करारी हार-श्री हेमंत खण्डेलवाल*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने के संकल्प के साथ एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो रहा हैै। समाज के सभी वर्गों के लोग इस अभियान में शामिल हुए हैं। मैं आप सभी का अभिनंदन और वंदन करता हूं। कांग्रेस चाहती है कि विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़े रहें, मृत व्यक्तियों के नाम नहीं हटाए जाएं और एक ही व्यक्ति के चार-चार नाम मतदाता सूची में बने रहें, ताकि कांग्रेस इसका राजनीतिक लाभ उठा सके। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पहले कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाती थी, अब एसआईआर पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान होने के बावजूद कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व के बारे में विचार करना चाहिए। ऐसे नेतृत्व के कारण पार्टी लगातार चुनावी पराजय का सामना कर रही है।
*इंदौर का जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि आज इंदौर में समाज के सभी वर्गों के लोग लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध में एकजुट होकर इस विशाल पदयात्रा में शामिल हुए। इंदौर की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब जनता के उत्साह, जागरूकता और लोकतंत्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देशभर में कांग्रेस जितने लोगों को एकत्रित करती है, उससे बड़ा जनसमूह अकेले इंदौर में उमड़ा है। उन्होंने पदयात्रा में शामिल सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों का अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से यह पदयात्रा ऐतिहासिक स्वरूप ले लिया है। हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध के संकल्प के साथ पूरे प्रदेश में पदयात्राओं को ऐतिहासिक बनाएंगे।
*कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया -श्री मनसुख मांडविया*
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनता का विशाल जनसमूह बता रहा है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया है। देश में अराजकता हारेगी और लोकतंत्र ही हमेषा विजयी रहेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले इंदौर ने आज लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनता ने इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस जनसैलाब को देखकर मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश की जनता लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ खड़ी है। कांग्रेस के नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर देशभर में घूम रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत यह नहीं भूला है कि कांग्रेस के शासनकाल में किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर लोकतंत्र की आवाज दबाई गई थी। संविधान का सम्मान केवल किताब हाथ में लेकर चलने से नहीं, बल्कि उसकी भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करने से होता है। कांग्रेस बार-बार ईवीएम पर सवाल उठाती है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है। हाल ही में चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। अब कांग्रेस बताए कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तब उसकी हार का जिम्मेदार कौन है? क्या अब कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाएगी? चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़कर जनता को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
*मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यक प्रक्रिया*
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। विपक्ष को एसआईआर का विरोध करने के बजाय इसमें सहयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के साथ देश की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। कांग्रेस के विरोध और प्रयासों के बावजूद देश की विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी और नया भारत विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करेगा।
*देष को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है पदयात्रा-श्री बिप्लब कुमार देब*
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा देष को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। यह भाजपा की चुनावी पदयात्रा नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनजागरण है, जो देश को विखंडित करना चाहती हैं और विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर भारत की एकता एवं अखंडता को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस के पास आज देश की जनता के सामने रखने के लिए न कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का कोई विजन। यही कारण है कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में संवैधानिक संस्थाओं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस का रवैया संविधान, सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी और देश का जागरूक नागरिक कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के इस प्रकार के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानसेवक के रूप में देश की जनता की सेवा की हैं। वह चौकीदार के रूप में देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री जी के प्रति लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने जिस तरह की अभद्र टिप्पणियां करते हैं उस तरह की अमर्यादित भाषा का भारत की राजनीति में काई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन विरोध करते समय भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शुचिता बनाए रखना आवश्यक है।
*भारत माता का सम्मान बढ़ाना ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प*
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अनेक बार देश को कमजोर करने के प्रयास किए, लेकिन भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को झुका नहीं पाई। भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। जब तक भाजपा का नेतृत्व और देश का राष्ट्रभक्त नागरिक मजबूती से खड़ा है, तब तक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर करने वाली ताकतें अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सामने सबसे बड़ा संकल्प भारत को जिताने, भारत माता का सम्मान बढ़ाने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, संकल्प और सामर्थ्य के साथ मुकाबला करेगा। हम सभी मिलकर देश की जनता के विश्वास और भारत माता के गौरव की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री तुलसीराम सिलावट, कबीरपंथी गायक पद्मश्री श्री भैरोंसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री श्री गौरव रणदिवे, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री महेंद्र हार्डिया, श्रीमती उषा ठाकुर, श्री मनोज पटेल, श्री मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, श्री बाबूसिंह रघुवंशी, श्री राज्यवर्धन सिंह, विधायक श्रीमती गायत्री राजे पंवार, श्रीमती नीना वर्मा, श्री आशीष शर्मा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री आकाश विजयवर्गीय, श्री जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष श्री चंचल पाटीदार, श्री नीलेश भारती, श्री रायसिंह सेंधव, श्री अक्षय बम, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री मानसिंह यादव, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री धीरज खण्डेलवाल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री महेश पालीवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री आलोक दुबे एवं श्री सावन सोनकर सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, खेल संगठनों के प्रमुखों सहित एक लाख से अधिक आमजन पदयात्रा में सहभागिता की ।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com