Breaking News

कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया – मनसुख मांडविया*

कांग्रेस ने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया – मनसुख मांडविया*

इंदौर से महादण्ड संवाददाता की रपट

केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इंदौर की सड़कों पर उमड़ा जनता का विशाल जनसमूह बता रहा है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर किया है। देश में अराजकता हारेगी और लोकतंत्र ही हमेषा विजयी रहेगा। स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले इंदौर ने आज लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनता ने इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इस जनसैलाब को देखकर मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है कि देश की जनता लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ खड़ी है। कांग्रेस के नेता संविधान की किताब हाथ में लेकर देशभर में घूम रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत यह नहीं भूला है कि कांग्रेस के शासनकाल में किस तरह लोकतंत्र की हत्या की गई, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया और संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर लोकतंत्र की आवाज दबाई गई थी। संविधान का सम्मान केवल किताब हाथ में लेकर चलने से नहीं, बल्कि उसकी भावना और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करने से होता है। कांग्रेस बार-बार ईवीएम पर सवाल उठाती है और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करती है। हाल ही में चार राज्यों की 28 एमएलसी सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली। अब कांग्रेस बताए कि जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए, तब उसकी हार का जिम्मेदार कौन है? क्या अब कांग्रेस बैलेट पेपर पर भी सवाल उठाएगी? चुनाव में हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़कर जनता को गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को जनादेश का सम्मान करना चाहिए।
*मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत करने की आवश्यक प्रक्रिया*
केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। विपक्ष को एसआईआर का विरोध करने के बजाय इसमें सहयोग करना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रधानमंत्री जी के साथ देश की जनता का आशीर्वाद और समर्थन है। कांग्रेस के विरोध और प्रयासों के बावजूद देश की विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी और नया भारत विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार करेगा।
*

About Mahadand News

Check Also

उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य …