Breaking News

देश को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है पदयात्रा-श्री बिप्लब कुमार देब*

देश को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है पदयात्रा-श्री बिप्लब कुमार देब*

इंदौर से महादण्ड संवाददाता की रपट

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा देष को विखंडित करने वालों के खिलाफ जनजागरण का अभियान है। यह भाजपा की चुनावी पदयात्रा नहीं, बल्कि उन ताकतों के खिलाफ जनजागरण है, जो देश को विखंडित करना चाहती हैं और विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर भारत की एकता एवं अखंडता को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस के पास आज देश की जनता के सामने रखने के लिए न कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का कोई विजन। यही कारण है कि कांग्रेस राजनीतिक हताशा में संवैधानिक संस्थाओं और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस का रवैया संविधान, सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने वाला है। भारतीय जनता पार्टी और देश का जागरूक नागरिक कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों के इस प्रकार के प्रयासों को कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानसेवक के रूप में देश की जनता की सेवा की हैं। वह चौकीदार के रूप में देश की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री जी के प्रति लगातार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य नेताओं ने जिस तरह की अभद्र टिप्पणियां करते हैं उस तरह की अमर्यादित भाषा का भारत की राजनीति में काई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध के लिए पर्याप्त स्थान है, लेकिन विरोध करते समय भाषा की मर्यादा और राजनीतिक शुचिता बनाए रखना आवश्यक है।
*भारत माता का सम्मान बढ़ाना ही हमारा सबसे बड़ा संकल्प*- बिप्लब देव

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश प्रभारी व सांसद श्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में अनेक बार देश को कमजोर करने के प्रयास किए, लेकिन भारत की एकता, अखंडता और स्वाभिमान को झुका नहीं पाई। भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और करोड़ों देशवासियों के गौरव का प्रतीक है। जब तक भाजपा का नेतृत्व और देश का राष्ट्रभक्त नागरिक मजबूती से खड़ा है, तब तक भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को कमजोर करने वाली ताकतें अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी के सामने सबसे बड़ा संकल्प भारत को जिताने, भारत माता का सम्मान बढ़ाने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी एकजुटता, संकल्प और सामर्थ्य के साथ मुकाबला करेगा। हम सभी मिलकर देश की जनता के विश्वास और भारत माता के गौरव की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

About Mahadand News

Check Also

मॉडल स्कूल में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर आयोजित हुई छात्र प्रतिस्पर्धा में बोले क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी की *विपक्ष अराजकता फैलाना चाहता है ।

  *मॉडल स्कूल में ‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर आयोजित हुई छात्र प्रतिस्पर्धा में बोले …