Breaking News

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के नामांकन के पूर्व मत्था टेका और महापुरुषों को मालार्पण किया*

*केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा सदस्य के नामांकन के पूर्व मत्था टेका और महापुरुषों को मालार्पण किया*।

भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका और देशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, पार्षद श्रीमती मोनू शिखा गोहल एवं मंडल अध्यक्ष श्री अभिषेक पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुराम चौधरी, प्रदेश् महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी श्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा, श्री राजेन्द्र शुक्ला, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री नारायण पंवार, श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुराम चौधरी, प्रदेश् महामंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री बृजगोपाल लोया, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, श्री सुरेन्‍द्र पटवा, श्री मोहन शर्मा, श्री रमाकांत भार्गव, श्री सुदेश राय, श्री विजयपाल सिंह, श्री हजारीलाल दांगी, श्री सूर्यप्रकाश मीणा सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Mahadand News

Check Also

कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं कर पा रही, इसलिए अराजकता फैला रही- डॉ. मोहन यादव*

कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल नहीं कर पा रही, इसलिए अराजकता फैला रही- डॉ. …