*केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुभव का लाभ मिलेगा – डॉ मोहन यादव **
भोपाल से राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप
सिंह पुरी का व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता मध्यप्रदेश के विकास के लिए लाभकारी सिद्ध होगी
* भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
* पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए गए श्री हरदीप सिंह पुरी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है।
* उन्होंने कहा कि श्री हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार में एक मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी।
* उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि हरदीप सिंह पुरीको इस निर्वाचन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो और उनके अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिले। मेरी ओर से हरदीप सिंह पुरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com