मंच और माला का मोह छोड़ें पदाधिकारी : पदाधिकारियों को जबावदेही के साथ समाज हित को प्राथमिकता देनी होगी : सभापती संदीप काबरा
राधेश्याम सावू की कलम से
भोपाल । समाज का पद मंच पर बैठकर अपने वर्चस्व बनाने और माला पहनकर सम्मान करने के नहीं होता, समाज के पदाधिकारी को जवाब देही के साथ समाज हित को प्राथमिकता देना चाहिए । समाज के कमजोर परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर उनको मुख्य धारा से जोड़ना होगा और माहेश्वरी महासभा की योजनाओं का लाभ उचित व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को जवाबदेही लेनी होगी । यह विचार गत दिवस मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्रीय प्रादेशिक सभा माहेश्वरी सभा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने अपने उद्बोधन में व्यक्त किये
श्री काबरा ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों की जिम्मेदारी केवल संगठन चलाने की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चलने की है ।उन्होंने बताया कि हमने महासभा की बैठकों में मंच व्यवस्था समाप्त कर दी है, पदाधिकारी और कार्यकर्ता समान स्तर पर बैठकर चर्चा करते हैं और कार्य योजनाएँ निर्धारित करते हैं ।
कार्यक्रम में समाज के अखिल भारतीय संगठन मंत्री विजय राठी ने प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष त्रिलोक जाजू , कार्य समिति सदस्य अतुल माहेश्वरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माहेश्वरी, मानद मंत्री दीपक चांडक, संगठन मंत्री राजकुमार राठी, कोषाध्यक्ष सुनील मानधनिया और 8 क्षेत्रीय पदाधिकारी के अलावा युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशेन माहेश्वरी, सचिव कलश राठी, कार्यसमिति सदस्य गौरव सोडानी, सांस्कृतिक मंत्री हितेश झँवर, उपाध्यक्ष प्रखर जाजू सहित 14 युवाओं को भी शपथ ग्रहण कराई ।
शपथ ग्रहण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिलोक जाजू ने उद्बोधन दिया । कार्यक्रम को विशेष अतिथि के रूप में महिला संगठन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिता जावन्धिया और महासभा के संयुक्त मंत्री(मध्यांचल )भरत तोतला ने एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री विजय राठी ने भी संबोधित किया ।
प्रारंभ में जिला सभा अध्यक्ष विकास मूंदड़ा ने स्वागत भाषण दिया और अंत में सचिव सुरेश लाहोटी ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर प्रदेश सभा की ओर से सभापति श्री संदीप काबरा का सामाजिक अभिनंदन किया गया और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजगोपाल लोया को सभापति द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रदेश भर से कार्यकारी मंडल के लगभग 200 सदस्यों एवं स्थानीय समाज बंधुओ की बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।
Check Also
संजय बाथम को राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग का
संजय बाथम को राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया मछुआ कल्याण एवं …
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com