*विधायक और महापौर ने किया विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन*
———————————
*दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पांच स्थानों पर किया गया भूमि पूजन
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट
दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया जा रहे हैं। विकास कार्यो को गति देने के लिए विधायक भगवानदास सबनानी एवं महापौर मालती राय द्वारा क्षेत्र के पांच स्थानों पर भूमि पूजन किया गया।
वार्ड नंबर 30 के जानकी नगर में 19 लाख से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 47 में 15 लाख से हनुमान मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य, वार्ड 25 के निराला नगर में 25 लाख की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 46 में 13 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य एवं कोलार बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए गुरुवार को भूमि पूजन किया गया।
जनता को संबोधित करते हुए विधायक सबनानी ने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास कार्यों को तीव्र गति के साथ किया जा रहा हैं, हर छोटे और बड़े काम को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं हमारा प्रयास है कि जन सुविधाओं का विस्तार हो इसके लिए हम मिलजुल कर प्रयास कर रहे हैं। सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और जनकल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।
महापौर ने कहा कि हमारे शहर भोपाल में जन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, मेरा प्रयास रहता है कि हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, इन कार्यों के हो जाने से नागरिकों को उसका लाभ मिलेगा और उनकी सुविधाओं में विस्तार होगा।
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रियेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया पार्षद गिरिजा राजेश खटीक के पूर्व पार्षद राजेश खटीक हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी विनोद प्रजापति चंद्रभान यादव नरेंद्र शुक्ला धर्मेंद्र शाह लोकेश पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com