Breaking News

धूमधाम से मना माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी, शोभायात्रा में गूंजे स्वदेशी और राष्ट्रसेवा के नारे, समाजसेवी विनीत राठी सम्मानित

धूमधाम से मना माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी, शोभायात्रा में गूंजे स्वदेशी और राष्ट्रसेवा के नारे, समाजसेवी विनीत राठी सम्मानित

नर्मदापुरम – सिवनी मालवा में धूमधाम से मना माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी, शोभायात्रा में गूंजे स्वदेशी और राष्ट्रसेवा के नारे, समाजसेवी विनीत राठी सम्मानित किए गए

 

सिवनी मालवा / माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी मंगलवार को नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन सीताराम मंदिर में किया गया।

शोभायात्रा से हुई शुरुआत…..

सुबह भगवान महेश के चित्रपट को फूलों से सजी बग्गी में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ड्रेस कोड में महिलाएं एक जैसी साड़ी और पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा व बेच लगाकर शामिल हुए। ढोल-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा कल्लू चौक, देवी मंदिर, नर्मदा मंदिर, राधावल्लभ मंदिर होते हुए सीताराम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

गूंजे राष्ट्रीय और सामाजिक नारे…..

शोभायात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “स्वदेशी अपनाएं देश की मुद्रा बचाएं”, “पर्यावरण बचाएं पेड़ लगाएं”, “जल का संरक्षण करें”, “घर-घर गूंजे यही पुकार भगवान महेश की जय जयकार” जैसे नारे गूंजते रहे।

8 लाख की आबादी, 10% जीडीपी में योगदान…..

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष नीरू राठी ने कहा, “सर्वप्रथम हम हिंदू हैं। हमारी एकजुटता से ही राष्ट्र मजबूत होगा। पूरे देश में माहेश्वरी समाज की जनसंख्या लगभग 8 लाख है, लेकिन देश की जीडीपी में हमारा योगदान 10% है। देश सेवा-समाज सेवा ही हमारी पहचान और संस्कार है।”

महाअभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम…..

मंदिर पहुंचकर भगवान महेश का महाअभिषेक किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं ने नृत्य-नाटक प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

समाजसेवी विनीत राठी का सम्मान…..

उत्कर्ष समाज सेवा के लिए सक्रिय समाजसेवी एवं पत्रकार विनीत राठी को सामाजिक बंधुओं द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल जिला उपाध्यक्ष सुनीता सारडा ने किया एवं आभार समाज अध्यक्ष पी डी सारडा ने माना।

ये रहे उपस्थित……

इस अवसर पर नीरू राठी, सुनीता सारडा, शीला सारडा, शीला खडलोया, प्रेमलता तोषनीवाल, ऊषा सारडा, वर्षा सारडा, उषा साबू, स्वाति माहेश्वरी, रेणु राठी, लक्ष्मी टावरी, कविता खडलोया, प्रियंका सारडा, पुनीता सारडा, श्वेता साबू, नीतिका सारडा, सुनीता तोषनीवाल, श्वेता खडलोया, पूजा खडलोया, खुशबू सारडा, सविता टावरी सहित युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

About Mahadand News

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण …