Breaking News

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार*

*भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जताया आभार*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा एवं वैंकटेश शारदा द्वारा संपादित रपट

*- शून्य प्रतिशत कृषि ऋण की समयावधि एक साल करने से आर्थिक रूप से सशक्त होंगे किसान*
*- मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना गरीबों के लिए बन रही वरदान*
*- विद्यालयों के उन्नयन से बढ़ेगी शिक्षा की गुणवत्ता, ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या में आएगी कमी*
*- श्री जयपाल सिंह चावड़ा*
भोपाल, 23/06/2026। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विकास व जनकल्याकारी योजनाओं की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना में देय तिथि वार्षिक करके किसानों को ऋण चुकाने के लिए समय दोगुना किया गया, जिससे किसान आर्थिक रूप से और सशक्त होंगे। कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और कल्याणी विवाह सहायता योजना को निरंतरता प्रदान की गई है। यह योजनाएं गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। मंत्रि-परिषद ने आगामी तीन वर्षों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या का आंकलन कर 225 शासकीय माध्यमिक शालाओं का हाई स्कूल और 300 हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन को मंजूरी प्रदान की है। विद्यालयों के उन्नयन से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी और ड्रॉपआउट छात्रों की संख्या में तेजी से कमी आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
*समय पर ऋण चुकाने से किसानों को अतिरिक्त ब्याज अनुदान देगी सरकार*
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि मंत्रि-परिषद ने खरीफ एवं रबी सीजन के लिए पृथक-पृथक देय तिथि को समाप्त कर वार्षिक एकल ऋण सीमा रखी गई है। कृषकों को वार्षिक एकल लिमिट से प्रथम ऋण आहरण से 12 माह में एक बार ही ऋण चुकाना होगा। अभी तक रबी व खरीफ के लिए अलग-अलग ऋण मिलता था और उसे हर छह माह में चुकाना होता था। अब अल्पावधि फसल ऋण लेने वाले किसानों को 1.25 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा निर्धारित देय तिथि तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कैबिनेट के निर्णय से मध्यप्रदेश के किसानों को संबल मिलेगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के किसानों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने विभिन्न विकास व जनकल्याकारी योजनाओं की स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है ।

About Mahadand News

Check Also

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक संपन्न लिए कई महत्वपूर्ण …