Breaking News

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टी.टी. नगर स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम*

भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को भोपाल के तात्या टोपे (टी.टी.) नगर स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थित तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। योग दिवस का यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनेगा, बल्कि नागरिकों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योग के इस जनआंदोलन को सफल बनाएं। प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें तथा आयोजन की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करें।

About Deepti kour

Check Also

अब हिन्दी या अंग्रेजी में भारत लिखा जायेगा इंडिया नहीं

अब हिन्दी या अंग्रेजी में भारत लिखा जायेगा इंडिया नहीं दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी के …