*भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल में ‘विजय सेवा न्यास’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 42 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों की स्कूल फीस का चेक सौंपा*
—————————————————
भोपाल से प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*- 59 छात्रों की शिक्षा सहित समग्र विकास की जिम्मेदारी उठाएगा ‘विजय सेवा न्यास’*
*- ‘विजय सेवा न्यास’ बेसहारा बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा*
*- राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने वाले स्वर्गीय विजय खण्डेलवाल के कार्यों को आगे बढ़ा रहा परिवार*
*- श्री हेमंत खण्डेलवाल*
बैतूल/भोपाल, 19/06/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल के रामकृष्ण बगिया में ‘विजय सेवा न्यास’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 42 बेसहारा परिवारों के 59 बच्चों की स्कूल के फीस का चेक संबंधित विद्यालयों के संचालकों व प्राचार्यों को सौंपे हैं। साथ ही शैक्षणिक सामग्री के लिए अलग से दो-दो हजार रूपए प्रति बच्चो दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने बेसहारा परिवारों की देखभाल करने वाले उनके अभिभावकों को भी 20-20 हजार की आर्थिक सहायता देने के साथ शासकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बेसहारा बच्चों के परिजनों को भी 10-10 हजार की आर्थिक मदद की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में संचालित किए जा रहे विजय सेवा न्याय द्वारा गोद लिए 59 बेसहारा बच्चों की पढ़ाई सहित उनके समग्र विकास की जिम्मेदारी खण्डेलवाल परिवार द्वारा निर्वहन की जा रही है। विजय सेवा न्यास बेसहारा बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। बेसहारा बच्चों की शिक्षा पूरी होने के बाद उनके रोजगार और स्वरोजगार की भी चिंता की जाएगी। राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने वाले पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय खण्डेलवाल के कार्यों को खण्डेलवाल परिवार आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, श्री महेन्द्र सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार ने भी संबोधित किया।
*बेसहारा बच्चों के साथ उनके परिवारों को भी आर्थिक मदद कर रहा विजय सेवा न्यास*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल ने राजनीति को सेवा का सशक्त माध्यम बनाया था। उनके देवलोकगमन के बाद खण्डेलवाल परिवार ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विजय सेवा न्यास की स्थापना की। विजय सेवा न्यास के जरिए बेसहारा बच्चों को शिक्षा का पूरा खर्च उठाया जा रहा है। इसके साथ ही बेसहारा बच्चों के परिवारों को भी आर्थिक मदद विजय सेवा न्यास द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा के मार्ग पर चलते हुए बेसहारा बच्चों को सहारा देने का कार्य विजय सेवा न्यास द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। वर्ष 2025 में 41 बच्चों की फीस का पूरा खर्च विजय सेवा न्यास ने वहन किया था, इस साल बच्चों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने परिवार द्वारा संचालित विजय सेवा न्यास के सेवा प्रकल्पों द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि विजय सेवा न्यास शिक्षा से रोजगार, चिकित्सा सहायता, महिला सशक्तिकरण, बेसहारा को सहारा देने के लिए कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।
*परिवार के सदस्य की तरह निभा रहे जिम्मेदारी*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार खंडेलवाल के सेवा, संवेदना और समर्पण के संस्कार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उनके इसी प्रेरक जीवन दर्शन को आगे बढ़ाते हुए खण्डेलवाल परिवार ने विजय सेवा न्यास के माध्यम से बेसहारा बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाने का अनुकरणीय अभियान शुरू किया है। बेसहारा बच्चों की परिवार के सदस्य की तरह शिक्षा और समग्र विकास की चिंता करते हुए जिम्मेदारी निभा रहे हैं। विजय सेवा न्यास के “बेसहारा को सहारा” प्रकल्प के अंतर्गत उन बच्चों को संरक्षण दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने दुर्घटना में अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो दिया है, वह खुद को बेसहारा न समझें। विजय सेवा न्यास ऐसे बच्चों के अभिभावक की कमी को पूरा नहीं कर सकता, लेकिन उनकी जिंदगी को संवारने का कार्य अवश्य करेगा।
*परिवारों को भी आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे*
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि बेसहारा बच्चों को शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने के साथ ही उनके अभिभावकों की भी आर्थिक मदद की जा रही है। इसके साथ ऐसे परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में भी विजय सेवा न्यास विभिन्न प्रकल्पों के जरिए मदद पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। इसी सोच के तहत बच्चों की परवरिश कर रहे परिजनों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को उनकी मनपसंद विद्यालयों में सुविधा के अनुसार प्रवेश दिलाया गया है। बेसहारा बच्चों के जीवन में शिक्षा की रोशनी पहुंचाने के इस अभियान को समाज का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com