*अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही- 64.2 लीटर अवैध शराब एवं कार जप्त*
प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
मोहगांव- आपको बता दें कि- पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा तथा एसडीओपी निवास पी.एस. वालरे के मार्गदर्शन में- थाना मोहगाँव पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब एवं वाहन जप्त किया गया
अपराध क्रमांक- 145/2026 धारा- 34( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक- 28.05.2026 को थाना मोहगाँव पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हर्राटिकुर निवासी राजेश यादव के घर के पास खड़ी मारूती सुजुकी- Ritz कार क्रमांक-CG- 09- 2301 में अवैध शराब रखी हुई है
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई- पुलिस को देखकर वाहन के पास खड़े दो व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगे- पुलिस टीम द्वारा पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया- जबकि दूसरा आरोपी खेतों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया
*आरोपी*
1. राकेश कुमार झारिया पिता प्रेमकुमार झारिया उम्र- 35 वर्ष निवासी देवगांव
2. राजेश यादव पिता अमरसिंह यादव निवासी हर्राटिकुर
3. दीपक- शराब दुकान नारायणगंज थाना टिकरिया
*पुलिस द्वारा जप्त किया गया माल*
– अवैध अंग्रेजी एवं देशी प्लेन मदिरा कुल- 64.2 लीटर कीमत ₹44,060
– मारूती सुजुकी- Ritz कार क्रमांक- CG- 09- 2301 कीमत लगभग ₹4,00,000
*कुल अनुमानित मशरूका लगभग ₹4,44,060 जप्त किया गया*
मामले में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम-1915 की धारा- 34( 2 ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है
*इस कार्रवाई में- इनकी रहा विशेष भूमिका*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहगाँव निरीक्षक वेदराम हनोते- उनि बंदना शर्मा- सउनि चन्द्रकुमार अहिरवार- प्र.आर. 800 शिवा पटैल- आर. 545 नवीन उइके- आर. 539 हेमन्त मरावी- आर. 552 पूनाराम सल्लाम- चालक आर. 609 रेवा मरावी, एसएसयू संदीप पट्टा एवं सैनिक-150 रघुनाथ मरावी की सराहनीय भूमिका रही- थाना प्रभारी मोहगांव श्री वेदराम हनोते ने बताया कि आंगे भी- लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com