प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रपट
*दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है*
*भगवानदास सबनानी*
25 मई भोपाल – दक्षिण पश्चिम विधानसभा में निरंतर विकास कार्य तीव्र गति के साथ चल रहे हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी ने दो प्रमुख स्थानों पर विकास कार्य के लिए भूमि पूजन किया। वार्ड 31 जेपी अस्पताल के समीप रोड डामरीकरण कार्य एवं जवाहर चौक स्थित हनुमान मंदिर में सौंदर्यीकरण एवं अन्य कार्य का भूमि पूजन किया गया।
मंदिर में दर्शन कर कार्य के शुभारंभ के लिए पूजन किया गया। इस अवसर पर सबनानी कहां कि दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ जन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, संपूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए हम संकल्पित हैं प्रत्येक जनप्रतिनिधि जन सुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर उनका विस्तार कर रहा है, और जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके इसका भी प्रयास निरंतर बना रहता है।
भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के नागरिकों से जुड़ा रहता है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में उनकी मदद करता है हमारे क्षेत्र में निरंतर विकास हो रहा है कई बड़ी योजनाओं का भी लाभ जल्द क्षेत्र की जनता को मिलेगा जिससे हमारे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद जगदीश यादव पार्षद आरती अनेजा पार्षद बृजला सचान विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल वरिष्ठ नेता लीलाधर यादव प्रमोद पोरघंटवाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com