Breaking News

*राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी ने किया स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सहभागिता*

*राइजिंग मध्यप्रदेश प्रदर्शनी में बीएमएचआरसी ने किया स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के साथ सहभागिता*

CPR, नेत्रदान, स्तन कैंसर जागरूकता एवं आयुष्मान भारत योजना संबंधी जानकारी दी गई

भोपाल, राधावल्लभ शारदा द्वारा संपादित रपट

भोपाल के गोविंदपुरा स्थित एमएसएमई एक्जीबिशन सेंटर में 22 मई से शुरू हुई तीन दिवसीय “राइजिंग मध्यप्रदेश 2026” प्रदर्शनी में आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) ने स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनहित गतिविधियों के साथ सहभागिता की। प्रदर्शनी में आईसीएमआर द्वारा किए जा रहे नवाचारों, अनुसंधान गतिविधियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की जानकारी भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर माननीय श्री विश्वास सारंग जी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन ने भी बीएमएचआरसी स्टॉल का अवलोकन किया एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों की सराहना की। दिनभर में 150 से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी पहुँचे और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया।

प्रदर्शनी के पहले दिन बीएमएचआरसी स्टॉल पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। संस्थान की टीम द्वारा लोगों को सीपीआर (CPR) के महत्व एवं आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बीएमएचआरसी के विशेषज्ञों ने आगंतुकों को स्तन कैंसर से बचाव, समय पर जांच एवं जागरूकता के महत्व के बारे में जानकारी दी। फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों ने शरीर को सक्रिय एवं स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी सुझाव साझा किए। इसके अतिरिक्त गर्मी एवं लू से बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाते हुए लोगों को ओआरएस पैकेट वितरित किए गए।

प्रदर्शनी के दौरान बीएमएचआरसी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। संस्थान की ओर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं जनहित सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …