“70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार”
अशोकनगर से चिमनलाल रजक की रपट
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना सेहराई द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.05.2026 को थाना सेहराई सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सेहराई-गुडाटांका रोड स्थित सिद्धपुरा पुलिया के पास अवैध रूप से हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब रखे हुए बैठा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सेहराई द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी पुष्पेन्द्र पुत्र विशन सिंह यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी गुडाटांका थाना सेहराई को पकड़कर उसके कब्जे से कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब, अनुमानित कीमत लगभग 10,500 रुपये की जप्त की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सेहराई उनि धर्मेश दांगी, सउनि0 प्रजेश यादव, सउनि0 गोपाल सिंह कुशवाह एवं प्रआर रामलखन रावत की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com