Breaking News

धामनोद में 307 लाख की अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप*

*धामनोद में 307 लाख की अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप*

*योजना में अनियमितताओं को लेकर भाजपा पार्षद ने की कार्यवाही की मांग*

प्रांतीय मीडिया प्रभारी दीप्ति कौर की रिपोर्ट

रतलाम। प्रदेश के प्रत्येक परिवार को स्वच्छ जल मिले इस हेतू शासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य किये जा रहे है, वहीं रतलाम जिले के धामनोद नगर परिषद में 307 लाख रूपये की अमृत 2.0 पेयजल योजना में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। नगर परिषद के पार्षद ने राज्यपाल, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल और जिला कलेक्टर रतलाम को आवेदन पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

शिकायतकर्ता भाजपा पार्षद मदनलाल पाटीदार ने आवेदन पत्र बताया कि नगर परिषद धामनोद जिला रतलाम में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना में 307 लाख की लागत राशि से योजना में धामनोद नगर के घर-घर जल प्रदाय करना है |
नगर परिषद् के देखरेख में अमृत 2.0 योजना में ठेकेदार द्वारा किये जा रहे योजना के कार्य में भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताएं की जा रही है | ठेकेदार द्वारा अमृत 2.0 योजना में शासन के तय मानको के विपरीत कार्य किया जा रहा है जिसमे निन्म स्तरीय सामग्री का उपयोग ,पाइप लाइन की निर्धारित गहराई तक खुदाई नहीं करना ,बेतरतीब तरीके से सड़कों की खुदाई , अधूरे गड्डे, बड़ी मशीनों के प्रयोग से नगर के मकानों पर क्षतिग्रस्त होने का अंदेशा,धूल और मलबे के कारण स्थानीय निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ रही हैं । अमृत 2.0 योजना में जब की काम सिर्फ प्रारम्भ ही हुआ है उसके पूर्व ही नगर में पहले से बिछी भूमिगत पाइपलाइन को भी नुकसान पहुंचने के मामले प्रकाश में आरहे है जिससे जल आपूर्ति बाधित हो रही है सबसे चिंताजनक बात यह है कि खुदाई वाले स्थानों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नजर नहीं आते न वार्निंग टेप, न संकेतक जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। आगे बताया कि ठेकेदार और नगर परिषद् धामनोद की मिलीभगत से अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना में भारी अनियमितता की जारही है जिससे शासन को और आम जनता दोनों के ही हित प्रभावित हो रहे है।

*शासन को हुए नुक्सान की भरपाई ब्याज सहित वसूली कर उक्त के आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग*

शिकायतकर्ता वार्ड क्रमांक 04 के भाजपा पार्षद मदनलाल पाटीदार ने आरोप लगाते हुए नगर परिषद धामनोद जिला रतलाम में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना में शासन के तय मानको के विपरीत कार्य करने वाले सम्बंधित ठेकेदार और ठेकेदार की अनियमितता में आँखे बंद कर सहयोग करने वाले नगर परिषद् धामनोद जिला रतलाम के सम्बंधित से शासन को हुए नुक्सान की भरपाई ब्याज सहित वसूली कर उक्त के आपराधिक प्रकरण दर्ज कर शासन हित में उचित कार्यवाही की मांग की है।

*ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या उत्पन्न, ठेकेदार की लापरवाही, आंखें मूंद कर बैठे जवाबदार-*

योजना में पाइप लाइन बिछाने हेतु नगर में अत्यंत धीमी गति से कार्य और बेतरतीब ढंग से खुदाई की व संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय भी प्रयाप्त नहीं है। वाहनों में नुकसान से नागरिकों को आर्थिक बोझ भी झेलना पड़ रहा है। तथा जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन कार्य किया गया है वहां लापरवाही के चलते नल में लिंकेज की समस्या देखने को मिल रही है। एक और बेतरतीब ढंग से खुदाई के कारण पूर्व की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिससे नगर में जल संकट गहराता जा रहा है वहीं नवीन पाइप लाइन से जोड़े गये नल कनेक्शन में लिंकेज देखने में आ रहें हैं, पानी की बर्बादी को देखते हुए नगर में और अधिक जल संकट आने से इंकार नहीं किया जा सकता है। नागरिकों से मिली जानकारी अनुसार पिछले 7-8 दिनों से वार्ड नं 02, 03, 04, 05 और 09 में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। नागरिकों ने बताया कि नवीन पाइप लाइन से गंदा पानी आ रहा है वहीं नल में प्रेशर नहीं मिल रहा है।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …