Breaking News

पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ*

*- पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ*
*- हेमंत खण्डेलवाल*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नवगठित भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितीन नवीन जी के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ किया है। पश्चिम बंगाल में नवगठित मंत्रिमंडल प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास को नई गति प्रदान करेगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल को प्रगति, समृद्धि और सुशासन के नए शिखरों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल, जनहितैषी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएं करते हुए आशा व्यक्त की कि नई सरकार प्रदेश में शांति, सुरक्षा एवं विकास को और अधिक मजबूत बनाएगी।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …