Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेवरा पहुंचकर ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेवरा पहुंचकर ज्योति कुलस्ते को दिया सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद

मंडला से दीप्ति कौर की रपट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला जिले के विधानसभा निवास के ग्राम जेवरा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भी विशेष मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्योति कुलस्ते को सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने स्मृति स्वरूप उपहार भेंट कर उन्हें जीवन के नए अध्याय के लिए मंगलकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुलस्ते परिवार के सदस्यों से भी आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह में छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके, राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री कमल मर्सकोले, श्री कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडौरी श्री रूद्रेश परस्ते सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी श्री विनीत जैन, कलेक्टर मंडला श्री राहुल नामदेव धोटे, कलेक्टर डिंडौरी श्रीमती अंजू भदौरिया, एडिशनल एसपी श्री शिवकुमार वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About Deepti kour

Check Also

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग

Delhi शराब घोटाला से जस्टिस ने अपने आप को किया अलग दिल्ली से वेदप्रकाश रस्तोगी …