*राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को*
*नवीन जांच प्रक्रिया के नियम जारी*
भोपाल से राधावल्लभ शारदा के साथ दीप्ति कौर की रपट
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को O.M.R. पद्धति से प्रातः 10:00 से 12:00 एवं दोपहर 02:15 से 04:15 बजे तक, दो सत्रों में प्रदेश के सभी संभाग/जिला मुख्यालयों के 365 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा निर्विघ्न, सुव्यवस्थित एवं शुचिता पूर्ण सम्पन्न हो, इसके लिए संभाग एवं जिला मुख्यालयों पर उक्त परीक्षा के लिए नवीन प्रकिया के संबंध में परीक्षार्थियों को सूचित करे।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय नवीन जाँच प्रकिया बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग, एचएचएमडी के माध्यम से तलाशी प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को प्रकिया का पालन करना है।
01 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को अनिवार्यतः 90 मिनिट पूर्व पहुँचना होगा।
02 परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की त्रिस्तरीय जाँच की जाएगी।
03 परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णतः पालन किया जाना होगा। अनुमत एवं वर्जित वस्तुओं की सूची संलग्न है। जिलों के जनसंपर्क कार्यालय चाहे तो उनका भी प्रकाशन कर सकते है।
04 परीक्षार्थियों की HHMD के माध्यम से दोनो सत्रों में जाँच (Frisking) की जाएगी, जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जाँच पुरूष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जाँच महिला वीक्षक द्वारा (Cabin में) की जाएगी। ट्रांसजेण्डर अभ्यर्थियों के पास विकल्प होगा कि वह अपनी फिस्किंग महिला अथवा पुरूष कर्मचारी से करवाना चाहते हैं।
05 परीक्षार्थियों की दोनों सत्रो में त्रिस्तरीय जाँच की जाएगी, तत्पश्चात परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।
06 परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बॉलपेन एवं एक पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आई.डी. कार्ड साथ में ला सकते है।
-0-
क्रमांक/
mahadandnews.com mahadandnews | www.mahadandnews.com